होम्योपैथी के क्षेत्र में डॉ. विलियम बोरिक की यह कृति अब तक की सबसे अधिक प्रतिष्ठित और विश्वसनीय पुस्तकों में से एक मानी जाती है। इस पॉकेट मैन्युअल में 2000 से अधिक होम्योपैथिक औषधियों के लक्षणों का संक्षिप्त, सटीक और गहराई से वर्णन किया गया है। प्रत्येक औषधि के विशिष्ट लक्षण, सामान्य लक्षण, प्रभाव का क्षेत्र, उपयोग की विधि और खुराक – सब कुछ एक ही स्थान पर सुलभ है, जिससे सही औषधि चयन में सहायता मिलती है।
पुस्तक में संलग्न ‘Clinical Repertory’ अनुभाग डॉ. ऑस्कर बोरिक द्वारा लिखा गया है, जो इसे और भी उपयोगी बनाता है – विशेष रूप से छात्रों और चिकित्सकों के लिए जो तत्काल संदर्भ और उपचार के लिए इसे अपने पास रखना चाहते हैं। चाहे आप एक विद्यार्थी हों या अनुभवी चिकित्सक – यह पुस्तक आपके क्लिनिकल अभ्यास की आधारशिला बन सकती है।
WHAT YOU WILL FIND INSIDE:-
- उपलब्ध भाषाएं: हिंदी, अंग्रेज़ी, उर्दू, गुजराती, उड़िया और स्पेनिश l
- 2000+ औषधियों का गहन विवरण: प्रभाव का क्षेत्र, विशिष्ट लक्षण, सामान्य लक्षण और औषधि के प्रयोग की विधि l
- प्रत्येक औषधि के साथ: सामान्य नाम, संबंधी औषधियां (kinship), और लेखक द्वारा सुझाई गई खुराक l
- प्रयोग में आसान क्लिनिकल रेपर्टरी और थेरेप्यूटिक इंडेक्स – एक अलग अनुभाग के रूप में l
भारतीय औषधियों का विशेष खंड – सामान्य नाम, प्रयोगकर्ता, प्राकृतिक वर्ग, क्लिनिकल उपयोगिता और उपयुक्त शक्ति सहित l - Dr. Gibson Miller द्वारा औषधियों के परस्पर संबंध और Dr. Boenninghausen की साइड्स अफिनिटी सूची – बेहतर औषधि चयन में सहायक l
- 'Regionals of Boericke' (1991 संस्करण) से लिए गए "Essentials of Rare and Uncommon Remedies" का विशेष अध्याय l
- औषधियों की लैटिन और सामान्य नामों की सूची – परिशिष्ट में उपलब्ध, जो छात्रों के लिए इसे एक परिपूर्ण संदर्भ पुस्तक बनाता है l