Dr Anant Prakash Gupta

Dr Anant Prakash Gupta

डॉ. (प्रो.) अनन्त प्रकाश गुप्ता एक वरिष्ठ होम्योपैथिक शिक्षाविद्, लेखक, अनुवादक एवं शोधकर्ता हैं। चिकित्सा शिक्षा, क्लिनिकल प्रेक्टिस तथा अनुसंधान के क्षेत्र में उनके तीन दशकों से अधिक के अनुभव ने उन्हें होम्योपैथिक साहित्य के क्षेत्र में विशिष्ट स्थान दिलाया है। उन्होंने होम्योपैथी के अनेक महत्वपूर्ण ग्रन्थों का प्रामाणिक हिन्दी अनुवाद तथा विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं चिकित्सकों के लिए अनेक उपयोगी पुस्तकों का लेखन किया है। सरल, सटीक एवं बोधगम्य भाषा में जटिल विषयों को प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है। होम्योपैथिक शिक्षा एवं ज्ञान के प्रसार के प्रति उनका सतत समर्पण इस कृति में भी स्पष्ट रूप से परिलक्षित होता है। वर्तमान में आप होम्योपैथिक चिकित्सा शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए विद्यार्थियों और चिकित्सकों के लिए गुणवत्तापूर्ण अकादमिक साहित्य के सृजन हेतु निरंतर कार्यरत हैं।


Books by Dr Anant Prakash Gupta