डॉ. एस.एम. सिंह होम्योपैथिक जगत की एक जानी-मानी हस्ती हैं। वह 50 से अधिक वर्षों से अभ्यास कर रहे हैं। वह श्री साई नाथ पीजीआई इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथी एंड रिसर्च सेंटर, इलाहाबाद, यूपी के निदेशक के रूप में कार्यरत हैं और होम्योपैथी विश्वविद्यालय जयपुर, राजस्थान के एमेरिटस प्रोफेसर भी हैं।
होम्योपैथी मेटेरिया मेडिका के प्रारम्भिक अध्ययन के लिए ऐलेन्स की नोट्स का अधिक महत्व रहा है और वह औषधियों के अध्ययन हेतु प्रथम सीढ़ी मानी जाती है, परंतु इसकी भाषा पुराने अंग्रेजी के शब्दों से भरी पड़ी होने के कारण नव आगंतुको को समझने में काफी कठिनाई महसूस होती है। ऐलेन्स की नोट्स की यह संकलित पुस्तक अपनी विशिष्टता के लिए मील का पत्थर प्रमाणित हुई है
प्रमुख विशेषताऐं:-
- ऐलेन्स की नोट्स पुस्तक की मौलिकता, सम्बोधन, बोर्ड लेटर, इटैलिक लेटर, इन्वर्टेड (अंकित शब्द ब्रेकेट में ), रिलेशनशिप आदि-आदि शब्दों का हिन्दी में संकलन है
- कठिन एवं महत्वपूर्ण शब्दों को एक ही स्थान पर इसलिए रखा गया है कि अंग्रेजी शब्द का महत्व एवं स्थान हिंदी में पढ़ते समय विद्यार्थियों को आसानी से उपलब्ध हो सके, जिससे शब्दों का अर्थ एवं भावनाओं की मौलिकता आसानी से हो सके। समझा
- यह पुस्तक अत्यंत ही सरल भाषा हिन्दी में लिखी गयी है और इसके अंदर सिद्धांतो और दवाओं के मूल लक्षणों का मौलिक दर्शन होता है।
- पुस्तक के लिखने की शैली और सहज - भाव अत्यंत ही सरल है, छात्र और चिकित्सक इसे सरलता से समझ सकेंगे।