प्रस्तुत पुस्तक “होम्योपैथिक भैषज्य रत्नावली” डा० ई० बी० नैश के प्रसिद्ध चिकित्सा ग्रंथ "लीडर्स
इन होमियोपैथिक थेराप्यूटिक्स" का सरल हिन्दी अनुवाद है। यह विभिन्न बीमारियों के लिए प्रमुख उपचारों और उनके अनुप्रयोगों पर चर्चा करता है।
डा० ई० बी० नैश, एम० डी० की गणना विश्व के श्रेष्ठ होमियोपैथिक डाक्टरों में की जाती है। उन्होंने होमियोपैथिक चिकित्सा पद्धति को अनेक अत्यन्त विलक्षण और श्रेष्ठ ग्रंथ प्रदान किए हैं। “लीडर्स इन टायफायड”, “लीडर्स इन सल्फर ”, “ हाउ टू टेक द केस", "लीडर्स इन रिसपरेटेंरी आरगैंस” तथा “ टेस्टामनी ऑफ दी क्लिनिक” उनके द्वारा रचित कुछ श्रेष्ठतम चिकित्सा-ग्रंथ माने जाते हैं ।
प्रमुख विशेषताऐं:-
- डा० नैश की इस पुस्तक के अब तक 6 से अधिक संस्करण प्रकाशित हो चुके हैं ।
- अनुवाद की भाषा को इसलिए इतना सरल रखा गया है ताकि सामान्य-जन भी पुस्तक में बताई गई विधियों को भली प्रकार समझ सकें।
- यह पुस्तक 188 औषधियों के बारे में विस्तार से बताती है
- होमियो चिकित्सा-पद्धति का विधिवत् अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों के अलावा यह पुस्तक उन सभी लोगों के लिए भी उपयोगी है जो अपने परिवार के इलाज के लिए होम्योपैथिक दवाओं का स्वयं उपयोग करते हैं।