By Dr Rajesh Mittal

Practical Allopathic Chikitsa – Chaturth Sanshodhit Sanskaran

Regular price Rs. 466.65
Regular price Rs. 549.00 Sale price Rs. 466.65
-15%
Shipping calculated at checkout.
SKU:  9788131907108
Number of Pages:  940
Format:  Hardcover
Language version:  Hindi
Imprint:  BJAIN REGIONAL
Regular price Rs. 466.65
Regular price Rs. 549.00 Sale price Rs. 466.65

डॉ. मित्तल द्वारा लिखित प्रैक्टिकल एलोपैथिक चिकित्सा को आपके द्वारा किस तरह सराहा गया है वो मात्र इससे प्रमाणित होता है कि इसके प्रथम संस्करण की हजारों प्रतियाँ हाथों-हाथ बिक गई तथा दिनानुदिन मांग बढ़ती जा रही है जिसे देखते हुए दूसरा संस्कण प्रकाशित करना आवश्यक हो गया। इस चमत्कारिक सफलता को देखते हुए प्रोत्साहित होकर, इसकी पुनरावृति कर और अधिक उपयोगी बनाना आवश्यक समझा गया।

प्रमुख विशेषताऐं:-

  • पिछले संस्करण के छोटे-मोटे छापे की भूलों (Printing mistakes) को यथासंभव शुद्ध कर दिया गया है।
  • एक रोग के एक से अधिक नाम आवश्यकतानुसार दे दिए गए जिससे अधिक से अधिक पाठकों को समझने में किसी तरह की कठिनाई का अनुभव न हो ।
  • दवाओं की कम्पनी के नाम आये दिन बदल भी जाते हैं । कैल्शियम सैण्डोज इन्जें. “सैण्डोज" कम्पनी बनाती थी, अब बाजार में “नोवार्टिस" निर्मित उपलब्ध होती है । इसी तरह अन्य दवाओं के सम्बन्ध में भी जानें।
  • दवाओं की मात्रा एवं चिकित्सा अवधि को इस तरह स्पष्ट कर दिया गया है कि कहीं भी पाठकों को शंका समाधान की आवश्यकता नहीं होगी।
  • इसके अतिरिक्त परम उपयोगी मार्गदर्शन, औषधियों का सफल चुनाव, उचित मात्रा में प्रयोग विधि, उम्र एवं रोगी के वर्ग (स्त्री, पुरुष, वृद्ध एवं बच्चे) के अनुसार दवाओं का उचित निर्देश, रोगों के कारण, निदान, लक्षण, चिकित्सा आदि विषयों को अछूता ( ज्यों का त्यों ) रखा गया है, क्योंकि वे पहले से प्रशंसित हैं ।